गोंडा: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 18, 2024 17.08.2024 को दसियापुर डिहवा के राजकुमार तिवारी ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर टिल्लू पंप चोरी होने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने प्रकाश में आये अभियुक्त देवनारायण तिवारी को नरायणपुर ईधा से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल देहात ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।