गोंडा: कोतवाली नगर पुलिस ने दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 18, 2024 17.08.2024 को कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी पुत्री के साथ विपक्षी अनवर अली द्वारा दुराचार किये जाने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अनवर को नगर पुलिस ने जय नारायन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया है।