बिसौली: आसफपुर में बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल में लगी आग, बुझाने पहुंचे किसान झुलस गए
Bisauli, Budaun | Apr 11, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक बिजली का तार टूटने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाते समय किसान आले हसन तेज लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।