कैराना: कैराना कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक बने सतीश कुमार, निरीक्षक समयपाल अत्री का हुआ स्थानांतरण
शामली एसपी एनपी सिंह ने जिले में फेरबदल किया है। गुरुवार प्रातः करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को मेरठ परिक्षेत्र स्थानांतरण होने के फलस्वरूप पुलिस लाइंस भेजा गया है। वहीं, कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को कैराना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।