बालाघाट: 250 से अधिक पुलिस बल ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 100 आरोपी गिरफ्तार
जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बालाघाट पुलिस ने 14-15 अप्रैल की दरम्यानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 250 से अधिक पुलिस बल ने पूरे जिले में सक्रिय रहकर फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ की। अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे करीब 100 आरोपी एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 140 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुं