पिपरई में शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिले की गौशालाओं में व्याप्त अव्यवस्था और बढ़ती गौ-तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम पिपरई तहसील में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गौशालाओं में पशुधन की उचित देखरेख, भोजन और चिकित्सा सुविधा का अभाव है।