मंझनपुर: छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर मंझनपुर बीआरसी की बीईओ नाराज़, औचक निरीक्षण से शिक्षकों में मचा हड़कंप
बीआरसी मंझनपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ ने सोमवार को समय 12 बजे क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौसपुर टिकरी, टेंवा जजौली, अमरूपुर, दानपुर, जाफरपुर महवां सहित अन्य विद्यालयों का दौरा किया है।