मंझनपुर: ढेकहाई गांव में दबंगों ने पीड़ित की पत्नी और भतीजे के साथ की मारपीट, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, सीओ से की शिकायत
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ग्राम ढेकहाई निवासी फयाज खां ने मंगलवार को समय 12 बजे क्षेत्राधिकारी मंझनपुर को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके भतीजे पर 7 दिसंबर 2024 को विपक्षियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। मामले में शहीद, मुख्तार व रेहान आदि के खिलाफ थाना कौशाम्बी में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।