नगीना: पुरैनी टोल प्लाजा पर महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार के दौरान बीचबचाव करने आए सुरक्षा कर्मी को कार सवार ने रौंदा
Nagina, Bijnor | Jun 18, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नगीना क्षेत्र में पुरैनी टोल प्लाजा पर एक कार सवार आया और महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करने लगा इस दौरान निजी सुरक्षा कर्मी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो कार सवार ने उसे रौंद डाला।पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर के थाना सरसावा ग्राम पिलखाना बककाल के अनूप गोविल को गिरफ्तार किया है।