राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, मामला राजगढ थाने में दर्ज
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। शशिकांत पुत्र रामावतार जांगिड़ उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 27 राजगढ जिला चूरू को बहल रोड पर रेलवे लाइन के आगे अवैध कटटे सहित गिरफ्तार किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच महेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।