कैंपियरगंज: पीपीगंज के भगवानपुर निवासी अभिषेक मद्धेशिया की आनंदलोक हॉस्पिटल में मौत के मामले में परिजन पहुंचे मुख्यमंत्री दरबार
गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई अभिषेक मद्धेशिया की मौत के मामले में पीपीगंज नगर पंचायत के भगवानपुर निवासी परिजन मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मिले। जनता दरबार में परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही, आयुष्मान कार्ड के बावजूद धन उगाही और दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।