बुहाना: रायपुर अहिरान में 15 जनों ने खेत की तोड़ी तारबंदी, रोकने पर पीड़ित व्यक्ति के साथ की मारपीट
पचेरी कलां थाने में शनिवार को एक व्यक्ति ने 15 जनों के खिलाफ प्लानिंग के तहत खेत की तारबंदी तोड़ने का मामला दर्ज करवाया। पीड़ित द्वारा रोकने पर 15 जनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार रायपुर अहिरान के रहने वाले लीलाराम ने थाने में रिपोर्ट दी है।