शाहजहांपुर: किराये के कमरे में मिला रोजा थाने के दारोगा का शव, सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। थाना रोजा में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार का शव शहर की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार आदर्श नगर कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे थे।