पुनासा: खंडवा पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
Punasa, Khandwa | May 27, 2026 जिला पुलिस बल की महत्वपूर्ण इकाई पुलिस लाइन का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं, बैरकों एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।