मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी ने कार्यालय में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की
पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। जिसमें कृषि,पशु एवं मत्स्य संसाधन,गव्य विकास सहित जीविका के कार्यों की समीक्षा की एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला को जो लक्ष्य प्राप्त है, उसका शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें।