बड़गांव: चेतक स्थित ऑफिस में संस्कृत शिक्षा आयुक्त ने राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर ली बैठक
7 अगस्त को उदयपुर में होगा राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा 7 अगस्त को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत ने चेतक स्थित कार्यालय में समितियों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।