निघासन: दुबहा गांव में दबंगों ने बुजुर्ग महिला को दी गालियां, पोते को जान से मारने की धमकी, पीड़ित पहुंचा SP ऑफिस
निघासन कोतवाली क्षेत्र के दुबहा गांव में दबंगई का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। गांव निवासी शादाब खां पुत्र मोबीन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शादाब का कहना है कि 07 दिसंबर की रात शराब के नशे में धुत रिकू पुत्र राधेश्याम और राज बाबू पुत्र श्री रामा उसके घर पहुंचे और उसकी दादी हाजिरा को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे