मटिहानी: बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने मुखिया व सरपंच को घेरा
प्रखंड क्षेत्र के मनिअप्पा पंचायत के वार्ड संख्या 1 एवं 2 में पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए गुरुवार को बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़कर तार जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन स्थानीय निवासी श्याम कुमार ने अपने घर के समीप से तार गुजरने पर आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया। उनका कहना था कि उक्त तार से उनके परिवार को खतरा है।