ऊंचाहार: रायपुर इंदारा गाँव से लापता किशोरी का अब तक नहीं मिला सुराग, खोजबीन जारी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रायपुर इंदारा गाँव से लापता हुई किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है।गाँव की रहने वाली 16 वर्षीय अंजली रविवार की सुबह, घर से शौचक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में वो लापता हो गई, बहन शिखा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।पुलिस व ग्रामीण खोजबीन कर रहे।