जानसठ: गांव करहेड़ा के जंगल में किसानों की आधा दर्जन ट्यूबवेल पर चोरी की वारदात, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा के जंगल मे शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब गांव से किसान खेतों में काम करने के लिए पहुंचे तो किसानों के होश उड़ गए।किसानो की एक नहीं बल्कि आधा दर्जन ट्यूबवेल पर अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर चोरी की वारदात क़ो अंजाम दिया। जिसमे ट्यूबवेल से कीमती स्टार्टर,मोटर, मीटर अन्य कीमती सामान लेकर फरार, किसान ब्रह्मपाल ने तहरीर देकर गुहार लगाई।