बदायूं: वीधा नगला गांव में परचूनी की दुकान से शराब खरीदकर पीने के बाद अधैड़ उम्र के व्यक्ति की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 31, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के वीधा नगला गांव के रहने वाले 52 वर्षीय सुरेश पाल सिंह पुत्र मुंशी सिंह शराब पीने के आदि थे। वही उनके बेटे ने बताया कि गांव में परचूनी की दुकानों पर अवैध रूप से शराब बिक रही है। तो उन्होंने शनिवार को गांव के ही परचूनी की दुकान से शराब खरीदी और शराब पी। इसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।