हिसुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया और अपने-अपने विद्यालयों में तैयार की गई शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया।