बहोरीबंद: भखरवारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के भखरवारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुरली हार इलाके के गेहूं के खेतों की नरवाई में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों ग्रामीण अपने-अपने वाहनों से तुरंत खेतों की ओर दौड़ पड़े।