जसवंतनगर: मॉडल तहसील में 5 नामित सभासदों ने ली शपथ, एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
तहसील सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने अधिशासी श्याम बचन सरोज की मौजूदगी में शपथ दिलाई। जय शिव बाल्मीकि, राजवीर सिंह चौहान, भावना अग्निहोत्री, संदीप प्रजापति और उमेश शाक्य ने शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार राजपूत, डॉ. राजबहादुर सिंह यादव व अजय बिंदु यादव मौजूद रहे। संजीव राजपूत ने सभासदों जागरूक किया।