Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट का जन्मदिन की धूम, इतिहास से रूबरू हुए बच्चे मसूरी। विश्व की सबसे ऊंची चोटी जॉर्ज एवरेस्ट को नाम देने वाले महान सर्वेक्षक जॉर्ज एवरेस्ट की जयंती शनिवार को मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में उत्साह के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज के छात्र-छात्राओं को उनके जीवन व योगदान की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट ने भारत में आधुनिक सर्वेक्षण व्यवस्था की मजबूत नींव रखी, जिसके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट रखा गया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट हेरिटेज पार्क का संग्रहालय पर्यटकों को इतिहास से जोड़ रहा है, लेकिन अब मसूरी के समग्र इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित एक अलग संग्रहालय भी बनाया जाना चाहिए। पर्यटन विभाग के हीरा लाल ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन राजाज एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक केशव चंद ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट की विरासत से युवाओं को परिचित कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Mussoorie, Dehradun | Jul 4, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.