पीलीबंगा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीलीबंगा थाने में मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीलीबंगा थाना क्षेत्र के परिवादिया ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के एक नामजद आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीलीबंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है