सहारनपुर: सहारनपुर में सफाई कर्मचारी फिर हड़ताल पर, शहर में कूड़े के ढेर लगने लगे
सहारनपुर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने फिर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे हड़ताल का ऐलान कर दिया हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले समझौते में उनकी मांगे अनसुनी रहीं, इसलिए वे समान कार्य-समान वेतन और चार साप्ताहिक अवकाश की मांग पर अड़े हैं। चेतावनी दी गई है कि मांगें नहीं माने जाने पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी।