सोहागपुर: सोहागपुर में साइबर फ्रॉड: गूगल पर नंबर खोजना पड़ा भारी, ₹1.20 लाख की ठगी
सोहागपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। सोहागपुर थाना पुलिस ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी शेख शादाब पिता शेख युसूफ, निवासी इंदिरा वार्ड सोहागपुर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कार इंश्योरेंस का कार्य करता है।उसने दिनांक 31 मार्च 2026 को मधुर कोरियर सोहागपुर स