भोगनीपुर: पुखरायां में टाइल्स काटते समय ग्राइंडर मशीन छूटकर लगने से दो मजदूर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कोतवाली व कस्बा भोगनीपुर के अजब सिंह ने बताया कि वह साथी गांव के ही सुनील के साथ बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुखरायां में मकान में टाइल्स लगा रहे थे। टाइल्स काटते समय अचानक ग्राइंडर मशीन छूटकर लगने से दोनों मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।