नगरी: धमतरी के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं पर बैठक
धमतरी के नगरी जनपद पंचायत में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के ग्रामीणों ने जल, जंगल, जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की और वन विभाग के नियमों को विकास में बाधा बताया।