गुण्डरदेही: बघमरा में अवैध रेत और खानदान के काम पर कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद
, गुंडरदेही ब्लॉक के विभिन्न नदी-नालों, विशेषकर बघमरा रेत खदान क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन होने के बावजूद निगरानी और नियंत्रण के प्रयास पर्याप्त नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है