साहिबगंज: सकरीगली में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में महिला समेत 2 बच्चियां हुईं घायल, इलाज कराने पहुंची सदर अस्पताल
तलझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली में बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जहां घटना में महिला और 2 बच्चियां घायल हो गईं।सभी घायलों को परिजनों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।