औरैया: एसपी अभिषेक भारती ने लेडिज मार्केट से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस रूट का किया निरीक्षण, 9 स्थानों से निकलेंगे ताज
सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शहर के लेडिज मार्केट का मोहर्रम को निकालने वाले ताजियों का रूट देखा। उन्होंने बताया कि बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान पुलिस फोर्स में तैनात किया जाएगा।