पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन चोर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल.
आज रेल पुलिस पटना द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत मोबाइल चोरी,लैपटॉप चोरी, चैन स्नेचर ,अटैची लिफ्टर एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई की गई , इसी कड़ी में आज पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने चोरी के तीन स्मार्ट फोन के साथ तीन चोर को किया गिरफ्तार, तीनों स्मार्टफोन की अनुमानित राशि 45000 रुपए है, वही तीनों चोर को गिरफ्तार कर रेल पुलिस अपने आगे की कार्रवाई में जुटि.