झांसी: झांसी में 114 बैंक खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, इंडोनेशियाई सिम और चाइनीज ऐप से करोड़ों की ठगी में 7 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | May 26, 2026 झांसी में ऑनलाइन सट्टा और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाइनीज वेबसाइटों, इंडोनेशिया की मोबाइल सिम और हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपए की साइबर ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, 114 बैंक खातों की पासबुक और करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।