कोंडागांव: कोंडागांव के 5 यूनिट लीडर को भारत स्काउट एवं गाइड के सर्वोच्च प्रशिक्षण सम्मान 'हिमालय वुड बैज' से किया गया सम्मानित
कोंडागांव जिले के पांच यूनिट लीडरों—ऋषिदेव सिंह, चमन लाल शोरी,श्यामलाल कोर्राम,कोमल साहू और शैलेन्द्र सोनभद्र—को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वोच्च प्रशिक्षण सम्मान “हिमालय वुड बैज” से सम्मानित किया गया। यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह रायपुर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में आयोजित हुआ,जहां राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया