शामली: कैराना रोड़ पर शामली बाईपास फ्लाईओवर के निकट कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति समेत 4 घायल
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 गांव मलकपुर निवासी उस्मान सोमवार को अपनी पत्नी अस्लमून, बेटी अंजुम व परिवार की एक अन्य महिला रहीसा के साथ बाइक पर कंडेला के निकट स्थित खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान शामली बाईपास फ्लाईओवर के निकट पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए CHC कैराना पर भर्ती कराया गया। महिला अस्लमून को जिला अस्पताल भेजा गया।