बिहारीगंज: मुहर्रम पर्व को लेकर बिहारीगंज में फ्लैग मार्च, अखाड़ों का किया निरीक्षण
मुहर्रम पर्व को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार शाम बिहारीगंज में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।