इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Iglas, Aligarh | Apr 15, 2026 इगलास : कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से चोरी की भैंसों को बेचकर जुटाए गए 52 हजार रुपये और दो अवैध छुरियां बरामद हुई हैं। यह गिरोह पशुओं को चोरी कर उनका वध करने और मांस बेचने के अवैध कारोबार में लिप्त था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।