संदेश: बामपाली स्थित बीजेपी कार्यलय में महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताओ ने नमन किया
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्ष दुर्गाराज की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं और पधाधिकारियों द्वारा गांधी जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और महात्मा गांधी अमर रहें का नारा लगाया। साथ ही गांधी जी द्वारा अहिंसा परमो धर्म के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।