ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार किया, 1400 ग्राम गांजा बरामद
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गानगर कबीर चौराहा निवासी शिवगोपाल साहू को गिरफ्तार किया है, इस दौरान तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 1400 ग्राम गांजा बरामद किया है।उसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।