बुढ़ार: हाथी की निगरानी में वन विभाग की तीन टीमें, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
Burhar, Shahdol | May 21, 2026 केशवाही वन परिक्षेत्र में हाथी के कुचलने से एक किसान की मौत के बाद वन विभाग की तीन टीमें लगातार हाथी की निगरानी के साथ साथ ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है। वही दूसरी ओर हाथी के रेस्क्यू के लिए वन विभाग के रेस्क्यू दल लगा हुआ है। पुष्टि गुरुवार सुबह 7 बजे एस डी ओ ने की है।