पूर्णिया पूर्व: बीरपुर में मजदूरी की बकाया राशि मांगने पर की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बीरपुर राजीव भवन के समीप मजदूरी का बकाया राशि मांगने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर पीड़ित सत्यनारायण शर्मा रामपुर नयाटोला निवासी ने मुफस्सिल थाना में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे लिखित शिकायत किया है।उन्होंने बताया कि वह लाल बहादुर सिंह दोअनिया कुशवाहा टोला निवासी के साथ राज मिस्त्री का काम किया था।जिसका मजदूरी 7500रु हुआ।