टिमरनी में शुक्रवार को 2 बजे ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा और पुतला भी फूंका।मध्यप्रदेश सरकार के सीनियर आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर अब ब्राह्मण और कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं।प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संजीव कुमार नागू को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।