भरथना: भरथना के हथनौली में घर के अंदर मिला किसान का शव, प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम हथनौली में शनिवार देररात एक 50 वर्षीय किसान का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान श्याम सिंह के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज सैफई में चल रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ खेत पर चारा लेने गई हुई थी। जब वे खेत से लौटकर घर पहुंचे,