शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव में चुगली को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी