टिकारी: टिकारी अनुमंडल से बाइक चोर गिरोह के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद, पटना गिरोह से जुड़े थे तार
Tikari, Gaya | Apr 18, 2026 टिकारी अनुमंडल से 10 शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। चोर टिकारी, अलीपुर, कोंच व पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुरा थाना के अमर कश्यप की निशानदेही पर अलीपुर थाना के सुमित कुमार, विपुल कुमार, संटू राज, सत्यम कुमार, टिकारी थाना के छोटू कुमार, कुंदन कुमार, साहिल कुमार, कोंच थाना के सन्नी कुमार व प्रतीक कुमार गिरफ्तार हुए।