हुज़ूर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 6 लोगों से वसूले लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2026 राजधानी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष बताने वाले एक युवक ने नगर निगम सहित अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कम से कम छह लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने कुछ युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिए।