कटरा: जजुआर एनएच 527 सी पर बाइक सवार ने एक महिला और बच्ची का कुचला, दोनों की हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर गांव में एनएच 527 पर बाइक की ठोकर से एक बच्ची समेत एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पहचान सुबोध मंडल का 50 वर्षीय पुत्री रेखा देवी और रंजीत मंडल का 4 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है