देहरादून: डेमोग्राफी चेंज को लेकर यूकेडी प्रवक्ता देव चंद उत्तराखंडी ने कहा- सरकार कर रही जुमलेबाजी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है हम देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे । जिसपर उत्तराखंड क्रांति दल के प्रवक्ता देव चंद उत्तराखंडी का कहना रहा की जो डेमोग्राफी पहले से बदल गई उसको अब नहीं बदलने देंगे ऐसा कहना सिर्फ एक जुमला है । उन्होंने कहा कि धामी यह कहना चाहते है की जो बदल रहा है हम उसको बदलते रहेंगे और बाहर के लोगों का पलायन कर यहाँ लाएंगे ।